फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, karana, school, annual function,

Rampur Bushahar News: कराणा स्कूल में मेधावी नवाजे

Tue, 26 Dec 2023 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियाें से बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कराणा में मंगलवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत कराणा-1 की प्रधान रचना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी और हिंदी गानों पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान प्राथमिक छात्राओं ने शिवरात्रि के गानों पर नृत्य कर बेहतरीन प्रस्तुति दी। समारोह में पूर्व विद्यालय प्रभारी जीत ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वर्षभर की गतिविधियों से मौजूद दर्शकों को अवगत कराया। ग्राम पंचायत प्रधान रचना ठाकुर ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश करने पर विद्यार्थियों को बधाई दी और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान पलक ठाकुर, रागनी ठाकुर, एंजल शर्मा, सृष्टि, लक्षी, अदिति, कनिका, यशिका, निवादिति, अर्चना, अनुराग ठाकुर, कृतिका, प्रादेव, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, तनिया, अंश, पायल, सूरज, तानिया, अंकित, कृतिका और पीयूष सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने 15,000 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर भीमसेन, पंचायत उपप्रधान राजकुमार, ख्याले राम शर्मा, ज्ञान शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्राथमिक पाठशाला प्रभारी ईशु बाला शर्मा, लोत राम, सुमा देवी और मीना राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed