फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kabaddi, matches, jeury,

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी के जवानों ने कबड्डी में दिखाया दमखम

Thu, 29 Feb 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी में आयोजित विभिन्न स्पर्धा में प्रबंधक समवाय ने ब समवाय को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी के मुख्यालय में अंतर समवाय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय में बल की परंपरा के अनुसार वाहिनी के समवायों के बीच अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रबंधक समवाय और ब समवाय ने सर्वाधिक मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। वाहिनी अंतर समवाय खेल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला चंदन सिंह भंडारी सेनानी, 43वीं वाहिनी की उपस्थिति में खेला गया। कबड्डी मैच में प्रबंधक समवाय और ब समवाय टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें प्रबंधक समवाय ने ब समवाय टीम को 30-29 के अंतराल से हराया। वहीं वॉलीबाल मैच में ब समवाय ने प्रबंधक समवाय को सीधे सेटों में 2-0 के अंतराल से हराया। विजेता टीमों को सेनानी 43वीं वाहिनी की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सेनानी ने कहा कि सशस्त्र बलों में खेलों का अपना महत्व है। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है। साथ ही तनाव से भी दूर रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed