{"_id":"6645f88dc8c0ad9ff606590e","slug":"rampur-news-jubbal-school-sweep-program-awareness-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-116027-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान विषय पर भाषण, विशेष गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान ने की। उन्होंने मतदाता की लोकतंत्र में भूमिका एवं मतदान के महत्त्व पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने मतदाताओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. किशोर जोधटा ने भी अपने विचार रखे। इसमें उन्होंने मतदाता जागरुकता पर विशेष बल दिया। स्वीप टीम के सदस्य नरेश शर्मा ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो पोलिंग बूथ बनाकर छात्राओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इसमें मतदान विषय पर भाषण, विशेष गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।