{"_id":"661e7c9cd1ce3e49cd06772b","slug":"rampur-news-jhakari-fire-safety-week-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-114746-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी में ग्रामीणों को बताए आग से निपटने के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी में ग्रामीणों को बताए आग से निपटने के उपाय
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सीआईएसएफ के जवानों ने लोगों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन झाकड़ी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने ग्रामीणों को आग से निपटने के गुर सिखाए। अग्नि सेवा सप्ताह के तहत जवानों ने झाकड़ी गांव में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को अग्निसुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं की हिस्सेदारी सराहनीय रही। सीआईएसएफ के जवानों ने बताया कि घरों में ज्यादातर आग की घटनाएं एलपीजी गैस सिलिंडर के रिसाव और उसके असावधानी से किए गए उपयोग की वजह से होती है। उन्होंने आग की रोकथाम के उपायों के साथ-साथ दुर्घटना होने पर उसे बुझाने के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि दुर्गम स्थानों पर जंगलों में लगी आग से निपटने में अग्निशमन कर्मियों को मुश्किल होती है। जंगलों में लगी आग ही बढ़ते बढ़ते हमारे घरों तक पहुंचती है, जिससे सावधान रहना जरूरी है। सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सीआईएसएफ के जवानों ने प्रोजेक्ट की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के इलाके में हुई कई अग्नि दुर्घटनाओं में योगदान दिया है। इसके साथ ही लोगों की बहुमूल्य संपत्ति को बचाया है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सीआईएसएफ के जवान अग्निशमन और अन्य बचाव कार्यों में प्रशिक्षित हैं और 24 घंटे मुस्तैदी के साथ तैनात रहते हैं। ऐसे में कोई भी दुर्घटना होने पर एसजेवीएन प्रोजेक्ट स्थित सीआईएसएफ कंट्रोल रूम में संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। झाकड़ी पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने जवानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और आभार जताया। उन्होंने जवानों से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आग्रह किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर दलबीर, हेड कांस्टेबल बिजेंद्र, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल तेजस सहित अन्य मौजूद रहे।