फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, janaki mata temple, religious ritual from, 06 may

Rampur Bushahar News: जानकीमाई मंदिर में आज से शुरू होगी राम कथा

Wed, 15 May 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। रामपुर के मुख्य बाजार में स्थित जानकीमाई गुफा मंदिर में 16 और 17 मई को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। आज मंदिर में राम कथा शुरू होगी और कल हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद दोपहर बाद में मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। गौर हो कि जानकी जयंती के उपलक्ष्य पर हर वर्ष की तरह इस मर्तबा भी रामकथा, जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी रूपेश गौतम ने बताया कि वीरवार सुबह 9:30 बजे राम कथा पूजन से धार्मिक अनुष्ठान का आगाज होगा। 11:00 बजे कथा पाठ और सांय 7:00 बजे आरती होगी। शुक्रवार को 11:00 बजे प्रात: कथा पूर्ण होगी। 11:30 बजे हवन और दोपहर 1:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि उपरोक्त कार्यक्रमानुसार कथा और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीराम, माता जानकी और संकटमोचन हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed