फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, illigal mining rohru, two challan, rohru, pubber, river

Rampur Bushahar News: पब्बर नदी में अवैध खन्न करने पर काटे दो चालान

Thu, 24 Aug 2023 09:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। उपमंडल रोहड़ू के तहत पब्बर के तट पर अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत खनन विभाग, पुलिस और वन विभाग की टीम ने रात के समय दबिश देकर महेंदली के समीप खनने करने पर एक व्यक्ति का चालान किया।
विज्ञापन


इस दौरान रेत से भरे एक टिपर काे भी कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में अवैध खनन पर चालान किया गया है।

भारी बरसात के बाद नदी के तट पर अवैध तरीके से होने वाले खनन को रोकने के लिए उपमंडल के सभी विभागों ने रणनीति बनाई है। अवैध खनन को रोकने के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है।
विज्ञापन


नदी के तट को मुख्य सड़क से कई जगह जोड़ने के लिए माफिया ने रास्ते तैयार किए हैं। रात के समय नदी तट पर मशीनें उतारकर बारिश के बाद जमा हुए रेत और पत्थर को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में नदी का रुख बदलने से अभी तक लोगों की सैकड़ों बीघा भूमि तबाह हो चुकी है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर समोली और संदौर गांव पहले से ही खतरे की जद में आ गया है।

खनन निरीक्षक कमलेश भारद्वाज ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस वन विभाग के साथ मिलकर दो लोगों के चालान किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed