{"_id":"64a301686dfd245e8304daf4","slug":"rampur-news-hrtc-bus-service-satrted-from-malat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-2158-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी उपमंडल के मालत के लिए एचआरटीसी की बस, लोगों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी उपमंडल के मालत के लिए एचआरटीसी की बस, लोगों में खुशी का माहौल
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय कुपवी से मालत के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बस सेवा के शुरू होने से ग्राम पंचायत मालत, जुबली और कोठी हाणोग के दर्जनों गांव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
सोमवार को ग्राम पंचायत मालत के प्रधान गोपाल भागटा ने बस को हरी झंडी दिखाकर मालत के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि बस कुपवी से दोपहर साढ़े बारह बजे चलेगी और पौने दो बजे मालत पहुंचेगी। इसके बाद दो बजे मालत से चलकर साढ़े तीन बजे के करीब कुपवी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मालत, जुबली और कोठी हाणोग के लोग लंबे समय से उपमंडल मुख्यालय कुपवी से मालत के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जोकि आज पूरी हो गई है।
बस सेवा के शुरू होने से उपमंडल में अपने कार्य करवाकर न केवल समय से घर पहुंच सकेंगे, बल्कि कोठी हाणोग और जुबली से शाम के समय कुपवी की तरफ जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर ग्राम पंचायत मालत के प्रधान गोपाल भागटा, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठी की प्रधान बिनता देवी, ग्राम पंचायत जुबली की प्रधान सुमन और सुखराम मांटा, रति राम भागटा, प्रेम नेगी, भाग सिंह नेगी, कर्म सिंह ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, मस्त राम शर्मा, राजेंद्र दिपटा, शेर सिंह झांटा, ख्याली राम दासटा और शांति तेगटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा का आभार व्यक्त किया है।