{"_id":"6503428a099b6b4be30eac14","slug":"rampur-news-hindi-divas-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-5454-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभाषा हिंदी का दैनिक बोलचाल की भाषा में करें अधिक प्रयोग : तोरुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभाषा हिंदी का दैनिक बोलचाल की भाषा में करें अधिक प्रयोग : तोरुल
विज्ञापन
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय हिंदी दिवस पर विजेता छात्र को सम्मा
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के जिला भाषा अधिकारी कार्यालय किन्नौर के सौजन्य से वीरवार ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1949 में हिंदी को संविधान भा ने राजभाषा का दर्जा दिया था। देश की अधिकांश जनसंख्या की बोलचाल और संप्रेषण की भाषा हिंदी है। राष्ट्र को जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क एवं जिला भाषा अधिकारी ममता नेगी ने उपायुक्त किन्नौर का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हम सभी का यह दायित्व है कि हम केवल एक दिन को हिंदी दिवस के रूप में न मनाकर हिंदी भाषा को अपने दैनिक बोलचाल और अपने कार्य में शामिल करें। कार्यक्रम में ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य डाॅ. जनकराज ने लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिले के सरकारी विभागों में हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने और हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करने के लिए जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अधिकारी वर्ग में टाशी छोडुप, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत निगम रिकांगपिओ को सम्मानित किया गया। कर्मचारी वर्ग में वरुण कश्यप, आशुटंकक जिला लोक संपर्क कार्यालय किन्नौर को प्रथम पुरस्कार और अंजू बाला निजी सहायक उपायुक्त किन्नौर को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में करण कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चगांव ने प्रथम स्थान, शशि प्रिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग ने द्वितीय और खुशबू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षिता शर्मा प्रथम, छेवांग डोलमा द्वितीय और सर्वेश बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, सुशीला द्वितीय और प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के नीमा नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।