फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, himalyan, public, school, sports meet,

Rampur Bushahar News: ग्रीन सदन ने जीती वालीबाल स्पर्धा

Sat, 04 May 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में आयोजित हुई अंतर सदन वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राेहड़ू। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में शनिवार को अंतर सदन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्या रंजू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा अंतर सदन स्तर पर बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की गई। वॉलीबाल स्पर्धा के कनिष्ठ बालक वर्ग में ग्रीन सदन टीम से सक्षम शर्मा, आदित्य राठौर, काव्यांश डंठीयान, अनुराग नेगी, हार्दिक जिंटा और नक्श थारटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। येलो सदन से सक्षम ठाकुर, दिव्यांशु चौहान, रुद्रंश कंवर, कृतज्ञ सिंह राठौर, योगेश जग्गा, सुशांत मेहता व अथर्व गल्टा द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में सक्षम ठाकुर को उत्कृष्ट खिलाड़ी चुना गया। वरिष्ठ बालक वर्ग में रेड सदन से सक्षम राणा, प्रशम रेस्टा, कुनाल भारद्वाज, साहिल बघेल, अंश ब्राग्टा, अनिरुद्ध ब्राग्टा और अथर्व देव सिंह ने पहला स्थान पाया। येलो सदन से ईशान जगटा, प्रज्वल भारद्वाज, अक्षित चौहान, सक्षम ठाकुर, दृश ठाकुर, प्रिंस प्रथम नेगी, युगल चौहान, मयंक सेवाग और अथर्व गल्टा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सक्षम राणा को उत्कृष्ट खिलाड़ी चुना गया। स्पर्धा के बालिका वर्ग में ग्रीन सदन से नेविश पांचटा, महक ठाकुर, नंदिका चौहान, अनन्या मेहता, सव्या सुर्यान, नव्या आजाद, राशि भागटा, कश्वी ठाकुर ने प्रथम, ब्लू सदन से इशिका जगटा, गरिमा जिंटा, पावनी ठाकुर, उमंग भाऊटा, ज्योति शरवान, हर्षिता और दिव्यांशिका ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नेविश पांचटा को उत्कृष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उप कनिष्ठ वर्ग में कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में कुर्सी दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से अराध्य सांख्यान ने प्रथम, अश्विका शर्मा ने द्वितीय, चिराग हिस्टा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा एलकेजी में अराध्य ठाकुर ने पहला, सत्यम ने द्वितीय, अद्विक लतवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा यूकेजी में युगल ठाकुर ने पहला, आराध्य जिंटा ने दूसरा, आदित्य राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed