{"_id":"6644bc2d290be3ff5108369c","slug":"rampur-news-himalyan-public-school-oath-ceremony-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116006-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वरुण ने हेड बॉय और मन्नत ने ली हेड गर्ल के पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वरुण ने हेड बॉय और मन्नत ने ली हेड गर्ल के पद की शपथ
विज्ञापन
हिमालय मॉडल स्कूल आनी में विद्यालय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में 14 मई को नवनियुक्त विद्यालय परिषद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमालय एजुकेशन सोसाइटी आनी के अध्यक्ष रफ्तार ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बीते 27 जून को विद्यालय में विद्यालय परिषद के गठन के लिए चुनाव हुआ था। इस प्रक्रिया के अंतर्गत हेड बॉय और हेड गर्ल के पद के लिए मतदान हुआ था। चुनाव के लिए 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल कि गए थे और 24 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का दिन निश्चित किया गया था। 27 अप्रैल को चुनाव आयोजित हुआ और 27 अप्रैल को ही नतीजे घोषित किए गए। इसमें हेड ब्वॉय वरुण कुमार और हेड गर्ल मन्नत सूद को चुना गया। इसके अलावा पांच अन्य सदस्यों को विद्यालय परिषद के लिए मनोनीत किया गया। इसमें कुलदीप कुमार को खेल सचिव छात्र, रीतिका को खेल सचिव छात्रा, अंशुल गोस्वामी प्रेस सचिव, नेहल और सुजल ठाकुर को मंच संचालक चुना गया। प्रधानाचार्य ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।