{"_id":"65312adc428ef0116608d414","slug":"rampur-news-himachal-gramin-bank-give-cheque-nominnee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7086-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दिया चार लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दिया चार लाख का चेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शवाड़ ने बैंक के खाताधारक को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत दुर्घटना पर चार लाख रुपये की बीमा राशि का चेक नामित पुत्र नरेश कुमार को प्रदान किया। बैंक के प्रबंधक गंगेश वर्मा ने बताया कि बीमा राशि का यह चेक हादसे में मृत आनी खंड की पोखरी पंचायत के रंगेली गांव निवासी स्व. लीला देवी खाता धारक के पुत्र नरेश कुमार को कांग्रेस नेता बंसीलाल ने प्रदान किया। उन्होंने बताया कि लीला देवी ने बैंक में कुछ समय पहले ही खोले बचत खाते के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा लिया था। इसी बीच 14 अगस्त 2023 को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण रंगेली निवासी लीला देवी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बैंक प्रबंधन ने प्रभावित खाताधारक लीला देवी के पुत्र नरेश कुमार को बीमा के बारे में अवगत कराया और दावे के लिए आवश्यक दस्तावेज जल्द बैंक में जमा कराने का आग्रह किया और औपचारिकताएं पूरी होने बैंक प्रबंधन ने राशि का चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इन बीमा योजनाओं का सभी अधिक से अधिक लाभ उठाएं।