{"_id":"65a7dd39fc18207c1c08eb94","slug":"rampur-news-health-news-sarkar-goan-ke-dwar-program-chopal-bamta-rampur-hp-news-c-19-1-sml1017-291391-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में 68 जनसमस्याओं का किया निवारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में 68 जनसमस्याओं का किया निवारण
विज्ञापन
बमटा में कार्यक्रम का आयोजन, 4 बच्चियों की माताओं के लिए एफडी की वितरित
स्वास्थ्य शिविर में 104 लोगों को स्वास्थ्य जांचा, निशुल्क दवाइयां की वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को चौपाल उपमंडल की बमटा पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण किया। इस दौरान कुल 68 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं। इसमें कैबिनेट मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इसके अलावा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल को प्रगति के पथ आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना लेकर आई है। इसके तहत युवाओं को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सौर ऊर्जा के तहत 200 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई है। इसके तहत सोलर पैनल स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने पर युवाओं को प्रतिमाह सरकार से पैसा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे, वहीं दूसरी ओर और लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।
बमटा से खड़ापत्थर मार्ग के लिए बनवाई जाएगी सर्वे रिपोर्ट
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि बमटा से खड़ापत्थर मार्ग के लिए सर्वे रिपोर्ट बनवाई जाएगी। इसके लिए संयुक्त बैठक भी आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि माटल से बमटा सड़क की टारिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मार्ग को आगामी बजट में डालकर बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बंटा स्कूल समीप स्टेडियम के लिए प्रयास किए जाएंगे और बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने बमटा-मड़ावग-शिमला बस सुविधा को भी जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कल्याण विभाग के सौजन्य से नशा निवारण पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इससे पूर्व, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह ने सुखाश्रय योजना के तहत दो बालिकाओं सुलोचना और किरण, और बेटी है अनमोल योजना के तहत 4 बच्चियों की माताओं के लिए एफडी वितरित की। इसमें रोमा शर्मा, महिंद्रा, सपना और गीता शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुमन की गोद भराई की रस्म अदा की और एक नन्ही बच्ची गुड़िया का अन्न प्रशान संस्कार किया।
कोट्स
नशा निवारण में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी नवाजे
लोक निर्माण मंत्री ने कार्यक्रम में नशा निवारण समिति की ओर से बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसमें डीएसपी चौपाल राजकुमार, तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल बलबीर ठाकुर, हेड कांस्टेबल रमेश पंवार और कांस्टेबल हरीश शामिल रहे। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने लोगों के अनुभवों को जाना। आपदा राहत राशि से लाभान्वित दौलत राम, रणवीर सिंह और रामलाल ने प्रदेश सरकार का संशोधित राहत राशि उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 18 स्टॉल स्थापित किए गए। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 78 लोगों को स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में 24 लोगों को टेस्ट और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें 11 इंतकाल, 15 उद्यान कार्ड, 06 नकल जमाबंदी और 46 प्रमाणपत्र शामिल रहे। इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा कुल 104 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। पशुपालन विभाग ने 78 पशुओं के लिए निशुल्क दवाइयां दी गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने 17 लोगों का ई-केवाईसी और 15 कार्ड अपडेट किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति रजनीश किमटा, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिनंद मेहता, प्रधान ग्राम पंचायत बमटा सतीश ठाकुर, एसडीएम चौपाल नारायण चौहान, बीडीओ विनीत ठाकुर और यशपाल तनाइक भी उपस्थित रहे।