फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health news, kinnaur

Rampur Bushahar News: सुन्नम में 131 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Sat, 17 Feb 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूह (किन्नौर)। पूह विकास खंड की सुन्नम पंचायत में शनिवार को आयुष विभाग किन्नौर की ओर से एक दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पंचायत और आसपास क्षेत्रों के 150 लोगों ने भाग लिया। शिविर के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विभागीय कैलेंडर के अनुसार निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। शिविर में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की रोगों जैसे नेत्र रोग, बवासीर, जटिल जीर्ण और असाध्य रोगों की जांच की गई। इसमें लोगों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की गई। लोगों के मधुमेह के टेस्ट भी करवाए गए। चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार और डॉ. गगनदीप, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी मान सिंह और कुलदीप कुमार ने लोगों का निशुल्क उपचार किया। शिविर में 131 मरीजों के स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें 92 महिलाएं, 34 पुरुष और पांच बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 105 लोगों का मधुमेह के टेस्ट भी किए गए। इसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनका निशुल्क इलाज किया गया। इसके अलावा 14 लोगों के अर्श भगंदर रोग के टेस्ट किए गए, जिनमें से सात लोगों को क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा के लिए रिकांगपिओ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान कुल 50 लोगों को जिला जनजातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रिकांगपिओ रेफर किया गया। सुन्नम पंचायत के प्रधान तरसेम सिंह, उपप्रधान जीता सिंह और महिला मंडल अध्यक्षा सुंदर देवी ने आयुष विभाग किन्नौर का पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed