{"_id":"64d282a57402beb60506f3a8","slug":"rampur-news-health-news-dc-kinnaur-news-visited-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3855-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने जिला जनजातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने जिला जनजातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने जिला जनजातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में दी जा रही पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की सराहना की।
इस चिकित्सा पद्धति को जिला में बढ़ावा देने के लिए उचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाइयों के स्टोर का निरीक्षण करते हुए कहा कि समाप्ति तिथि वाली दवाइयों का उचित निपटारा किया जाए। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और रोगियों को दिए जाने वाले खाने की व्यवस्था को सराहा। इस अवसर पर उपचाराधीन रोगियों ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधा पर संतुष्टि व्यक्त की।