{"_id":"662f9091f876d0fb6002d90c","slug":"rampur-news-health-news-checkup-navan-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115276-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नांवण में 50 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नांवण में 50 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आंगनबाड़ी केंद्र नांवण में सोमवार को विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी ननखड़ी महेंद्र पाल सिंह ने लोगों के रक्तचाप और मधुमेह का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने लोगों को समयसारिणी के अनुसार बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को गैर संचारी रोगों कैंसर, हार्ट अटैक, बीपी और टीबी के बारे में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य सप्ताह में 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि विश्व टीकाकरण 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता कैलाशी चौहान, आशा, अंजना, आशा कुमारी और आरती धरैल सहित अन्य उपस्थित रहे।