रामपुर बुशहर। चार जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में नई एंबुलेंस मिल गई है। इससे अब मरीजों को शिमला रेफर करने में परेशानी नहीं आएगी। इससे पहले एक ही एंबुलेंस होने से मरीजों को लाने और ले जाने में दिक्कतें पेश आती थी। मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों में मरीजों को शिमला ले जाना पड़ता था।
रामपुर के विधायक नंदलाल ने विधायक निधि से अस्पताल को एंबुलेंस प्रदान की। खनेरी अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. गुमान नेगी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्विनी नेगी, पार्षद रोहिताश्व सिंह मेहता, अनिरुद्ध बिष्ट, पवन चौहान, गौरव ठाकुर सहित कर्मचारी मौजूद रहे।