फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health checkup, raksham

Rampur Bushahar News: शिविर में 106 रोगियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच

Tue, 09 Apr 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
रक्षम गांव में निशुल्क बहुउद्श्यीय चिकित्सा शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। वाइब्रेंट विलेज ग्राम पंचायत रक्षम में बहुउद्देश्यीय चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में 106 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई । इसमें 44 पुरुष ,52 महिलाएं और 10 बालक शामिल रहे। शिविर में 85 प्रमेह रोगियों की जांच की गई। इसमें से पांच प्रमेह रोगी पॉजिटिव पाए गए। शिविर में 70 रोगियों की उच्च रक्तचाप की जांच भी की गई। इसमें से 10 रोगी उच्च रक्तचाप से ग्रस्त पाए गए। चिकित्सा शिविर में 8 अर्श रोगियों को आगामी चिकित्सा के लिए जिला ट्राइबल आयुर्वेदिक अस्पताल रिकांगपिओ के लिए रेफर किया गया। चिकित्सा शिविर में 21 क्षय रोगियों के बलगम के नमूने की जांच भी की गई। चिकित्सा शिविर में 85 रोगियों के चेस्ट एक्सरे लिए गए। 23 रोगियों की हेपेटाइटिस बी और एचआईवी की जांच की गई। चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ. सूरज नेगी, डॉ. अमन यादव, डॉ. ईश्वर दत्त, आयुर्वैदिक फॉर्मेसी ऑफिसर मनोज कुमार, जयलाल, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संतराम और अनीता देवी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed