फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health checkup, kinnaur news, reckangpeo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 39 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांचा

Sat, 23 Sep 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के समन्वय में एसजेवीएन फाउंडेशन ने स्वच्छता और कचरा संग्रहण श्रमिकों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब 39 श्रमिकों की कार्डियो, मधुमेह, हेपेटाइटिस और शरीर के तरल पदार्थ से संबंधित प्रमुख विकारों की जांच की गई।
विज्ञापन


इस दौरान फाउंडेशन चिकित्सकों ने किसी भी अंतर्निहित बीमारी या विकार का पता लगाने के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की। जंगी थोपन पोवारी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के सहायक प्रबंधक जगत सिंह नेगी ने बताया कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में लगे स्वच्छता कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप कचरा मुक्त भारत के बैनर तले किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और कचरा कार्यकर्ता उन लोगों के महत्वपूर्ण समूह में से एक हैं, जो चिकित्सा ध्यान देने योग्य है। 27 सितंबर को वन-टू-वन मेडिकल काउंसलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed