फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, hatu fare, started,

Rampur Bushahar News: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हाटू मेले का आगाज

Sun, 19 May 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने की पूजा में लिया भाग, एक हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन


सुबह से मंदिर में लगा रहा भक्तों को तांता, मेले के दौरान वनवे रहेगी यातायात व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा से करीब 7 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित हाटू मंदिर में मां दुर्गा की पूजा के साथ हाटू मेले का आगाज हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद मंडी लोक सभा क्षेत्र प्रतिभा ने पूजा अर्चना कर माता से आशीर्वाद लिया। माता के दर्शन के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों को तांता लगा रहा। वहीं लोगों ने हाटू में सजी दुकानों में खरीदारी भी की। मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान कंवर भूपेंद्र सिंह हाटू मंदिर के पंडित ललित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के प्रधान कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन किए और सुख-शांति आशीर्वाद लिया। हाटू मेला हर वर्ष ज्येष्ठ माह के रविवार से शुरू होता है। इस बार चार रविवार ज्येष्ठ में आ रहे हैं। मंदिर कमेटी ने लोगों से धार्मिक स्थल की गरिमा को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास कोई दुकान नहीं लगेगी। मंदिर के नीचे मैदान में दुकानों के लिए जगह का चयन किया गया है। मेले के दौरान नारकंडा-हाटू मार्ग पर यातायात एक तरफ चलाया जाएगा मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गौरतलब है कि नारकंडा से 7 किलोमीटर की दूरी पर करीब 2,500 मीटर की ऊंचाई पर प्रसिद्ध मां हाटूवाली के मंदिर में हर साल ज्येष्ठ महीने के पहले रविवार को हाटू मेला शुरू होता है। सर्दियों में अधिक बर्फबारी के कारण यहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते लोग गर्मियों में मां के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed