{"_id":"6627a28ff5b99b1a750d37a0","slug":"rampur-news-hanuman-janmoutsav-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115012-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हनुमान जन्मोत्सव पर रामपुर में बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हनुमान जन्मोत्सव पर रामपुर में बांटे लड्डू
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और एकल अभियान के सदस्यों ने निकाली रथयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर रामपुर में कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रौ जाने वाली सड़क पर लोगों ने लड्डू का प्रसाद बांटा। कई स्थानों पर खीर भी बांटी गई है। वहीं विश्व हिंदू परिषद और एकल अभियान के सदस्यों ने रामपुर पुराना बस अड्डे से मुख्य बाजार तक रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान समूचा रामपुर जय श्रीराम और हनुमान के भजनों से गूंज उठा। वहीं रामपुर के प्राचीन संकट मोचन महावीर मंदिर में मंगलवार को सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। ध्रुव शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल रात्रि वार्षिक जागरण और रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ब्रो के व्यापारियों ने भी मंगलवार को कन्या पूजन किया। उन्होंने रामपुर के दिव्यांग स्कूल, जगातखाना स्कूल और रामपुर के कन्या स्कूल की छात्राओं को डेढ़ क्विंटल लड्डू का प्रसाद बांटा।