{"_id":"658acb2cb5d5e6c6f50d6514","slug":"rampur-news-ganvi-school-annual-function-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-10089-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पारुल श्रेष्ठ छात्रा और सुजल को श्रेष्ठ छात्र का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पारुल श्रेष्ठ छात्रा और सुजल को श्रेष्ठ छात्र का खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियाें ने पंजाबी, पहाड़ी, कश्मीरी, उत्तराखंडी और देशभक्ति संगीतों पर प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने योग प्रदर्शन और शिक्षा पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पारुल को श्रेष्ठ छात्रा और सुजल को श्रेष्ठ छात्र के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोहित, सुजल, मोहित, समीक्षा, पारूल, मुस्कान, प्राची, निवेदिका, वंशिका, दीपाली, अक्षरा, योगेश, कशिश, साहिल, सुमित, प्रियांशिका, शौर्य, श्रुति, अंकिता, अमन, कुनाल और आशीष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार राहुल और वन परिक्षेत्राधिकारी अजय खौश बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने और नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने शिक्षा के प्रति समर्पित होने पर बल दिया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएचटी नंदलाल चौहान, रामलोक द्रौहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रोशनलाल वर्मा ने सभी अतिथियों को टोपी और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एसएमसी के सदस्य, रोशन वर्मा, दीप चंद, सुरेंद्र खन्ना, नीटू कनैन, महेश, सतीश मेहता, कुशाल, श्यामलाल, शेषपाल, सुभाष, अशोक, गोपाल और सहित अन्य उपस्थित रहे।