फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fresher day party, jhadag, nakradi school,

Rampur Bushahar News: मोक्षित को मिस्टर और कसक को मिस फ्रेशर का खिताब

Sat, 27 Apr 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग नकराड़ी में आयोजित फ्रेशर डे पार्टी का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग नकराड़ी में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मिस्टर व मिस फ्रेशर स्पर्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान छात्रों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर के खिताब के लिए आयोजित स्पर्धा में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चार चरणों में आयोजित स्पर्धा में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। स्पर्धा के निर्णायक मंडल में देसराज दिल्टा, कुलदीप जस्टा, दया सहजेटा शामिल रहे। चारों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर कसक सोनी को मिस फ्रेशर और मोक्षित पांचटा को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। यक्षित व साक्षी पांचटा फर्स्ट रनरअप, नवांश व कृष को द्वितीय रनरअप चुना गया। प्राचार्य लोकिंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और विनम्रता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के प्रेस प्रभारी डाॅ. सतनाम खगटा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed