{"_id":"659020b0a16ef2d1bf0a834b","slug":"rampur-news-four-counselor-take-oath-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-10317-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में चार मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में चार मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग में प्रदेश सरकार की ओर से मनोनीत किए गए चार पार्षदों के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यालय के एसडीएम मुकेश शर्मा ने मनोनीत पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत पार्षदों में वार्ड नंबर-4 रविंद्र सिंह बिंटी, वार्ड नंबर-3 से बिना ठाकुर, वार्ड नंबर-2 से कपिल शर्मा और वार्ड नंबर-7 से राजीव वर्मा को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि ठियोग शहर के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सरकार ने नगर परिषद की टीम को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को ज्यादा मजबूत करने और आदर्श शहर बनाने के लिए हमेशा प्रयास रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बेहतरीन कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी और कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ठियोग क्षेत्र को टूरिज्म हब बनाना प्राथमिकता और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योग में एक आदर्श सिनेप्लेक्स शॉपिंग कांप्लेक्स और महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लगाने की जरूरत है।