फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fire incident, samala, rohru,

Rampur Bushahar News: खड्ड से पानी भरकर आग बुझाते रहे दमकल कर्मचारी, हाइड्रेंट नहीं आए काम

Thu, 14 Dec 2023 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में आग से निपटने के लिए नहीं कोई पुख्ता प्रबंध, कई हाइड्रेंट खराब, कई जगह पहुंचने की नहीं व्यवस्था
विज्ञापन

रतन चौहान
रोहडू। नगर परिषद और सीमावर्ती पंचायत तीन पंचायतों के तहत बसे रोहड़ू कस्बे में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अभी तक कोई पुख्ता प्रबंधन नहीं किए गए है। हालत यह है कि पूरे कस्बे की एक तिहाई आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने पर हाइड्रेंट की सुविधा तक नहीं है। ऐसे में अग्निकांड की घटना सामने आने पर दमकल कर्मचारियों को खड्ड से पानी भरना पड़ता है। बुधवार को समाला बाजार में हार्डवेयर स्टोर और दुकान में लगी आग ने सरकार के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। बुधवार को अगर घटना स्थल के समीप शिकड़ी खड्ड से पानी उठाने की व्यवस्था नहीं होती तो रोहड़ू की पूरी बस्ती खाक हो सकती थी। दमकल वाहन में पानी का टैंक छह मिनट में खाली हो रहा था। इसके बाद पानी भरने के लिए पांच सौ मीटर दूर जाना पड़ रहा था। आग बुझाने में लगे समय से दो गुना अधिक समय पानी भरने के लिए दमकल वाहन को जाने और आने में बर्बाद हो रहा था। इस घटना के बाद आग की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन के किए गए इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इनसेट
कई हाइड्रेंट मलबे में दबे हुए, अधिकांश क्षेत्र में नहीं पानी का इंतजाम
रोहड़ू बाजार में एसडीएम कार्यालय, बहुतकनीकी प्रशिक्षण काॅलेज, विकास खंड अधिकारी कार्यालय तक नगर परिषद के दो वार्डाें और साथ लगती अढाल-बराड़ा पंचायत की बस्ती में अभी तक हाइड्रेंट नहीं बने हैं। बुधवार शाम समाला में जहां भीषण आग्निकांड की घटना सामने आई, वहां और उसके आसपास से लेकर हाउसिंग बोर्ड कालोनी और करालश पंचायत की समाला कालोनी तक भी फायर हाईड्रेंट स्थापित नहीं किए गए हैं। रोहड़ू बाजार में बड़े अस्पताल का निर्माण किया गया है लेकिन यहां भी केवल ग्यारह हाइड्रेंट ही स्थापित किए गए हैं। यहां भी लापरवाही का आलम यह है कि इनमें से कहीं पर दमकल वाहन नहीं पहुंच सकते तो कई हाइड्रेंट मलबे में दबे हैं। वहीं आबादी वाले क्षेत्र में होटल, चार पेट्रोल पंप सहित हार्डवेयर की दुकानों और अन्य दुकानदारों के बहुमंजिला स्टोर सरकारी कार्यालय बने हुए हैं। इससे साफ है कि रोहड़ू की अधिकांश आबादी वाले क्षेत्र में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम प्रशासन और सरकार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कोट्स
खराब हाइड्रेंट के बारे में जल शक्ति विभाग के पास कोई सूचना दमकल केंद्र की ओर से नहीं दी गई है। जो हाइड्रेंट लगे हैं उसमें पर्याप्त पानी है। वहां से पानी क्यों नहीं भरा जा रहा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतिश महंत, जेई, जल शक्ति विभाग
कोट्स
रोहड़ू बाजार के कुछ भाग में लगे फायर हाइड्रेंट तक दमकल के बड़े वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं है और कुछ खराब चल रहे हैं। बाजार के बड़े भाग में अभी तक कोई फायर हाईड्रेंट नहीं है। घटना के बाद दमकल वाहनाें को खड्ड के किनारे से पंप के जरिये पानी भरना पड़ा है। पूरे क्षेत्र का मामला डीएसी के सामने बैठक में उठाया जा चुका है।

आरपी नेपटा, कमांडेंट होमगार्ड, शिमला
कोट्स
बड़ा हादसा होने के बाद पहली बार मेरे कार्यकाल में कुछ कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करके शीघ्र समाधान तलाशा जाएगा।
सन्नी शर्मा, एसडीएम रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed