फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fire incident, rohru jubbal, pranuthi vilage,

Rampur Bushahar News: नए साल पर छिन गई छत, आग की लपटों में दस परिवारों का जल गया सबकुछ

Mon, 01 Jan 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। रोहड़ू की जुब्बल तहसील के पाराऊंठी गांव के लोगों को नया साल कभी न भूलने वाले जख्म दे गया। देश-दुनियां में जहां लोग नववर्ष के जश्न में डूबे थे, वहीं गांव के दस परिवारों के पास न घर बचा था और न ही जरूरत का कोई सामान। आग में दस परिवारों के पास केवल तन पर पहने कपड़े ही बचे हैं। पांटा परिवार के काष्ठकुणी शैली से बने पुश्तैनी एतिहासिक घर इस अग्निकांड में राख के ढेर में तबदील हो गए हैं। लकड़ी से बने इन घरों में इतनी भयानक आग लगी की दमकल विभाग की टीम के प्रयास भी विफल हो गए। लोगों ने बताया कि नए साल की खुशी में सभी प्रभावित परिवार रात एक बजे घरों में आराम कर रहे थे। इस दौरान एक परिवार को धुएं से घुटन का आभास हुआ। बाहर निकल कर देखा तो पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने परिवारों को भी बाहर भागने के लिए आवाजें लगाना शुरू किया लेकिन लकड़ी से बने घरों में कुछ ही समय में आग पूरी तरह से फैल गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद दमकल वाहन में पहुंचे पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लपटे इतनी भयंकर थी कि पानी की बौछारों का असर नजर नहीं आ रहा था। सुबह सात बजे आग को आसपास फैलने से किसी तरह से रोका जा सका लेकिन इस घटना में दस परिवार पूरी तरह बेघर हो गए। अब हालत यह है कि सर्दियों के दिनों में कई परिवारों के पास सिर ढकने के लिए छत तक नहीं बची है। कुछ परिवार बगीचों में बने अस्थायी घरों में शरण लेने को मजबूर है। घटना के बाद सोमवार को पूरा दिन प्रभावितों से मिलने के लिए आसपास के गांव से लोगों पहुंचते रहे। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक अग्निकांड में करीब पांच करोड़ रुपये नुकसान का आकलन है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने कहा कि वे सूचना के बाद पूरी रात घटना स्थल पर थे। पांच दमकल वाहनाें की मदद से आग पर काबू पाया गया। दस परिवारों को फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed