फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fire, inccident, kinnaur, forest,

Rampur Bushahar News: चगांव और उरनी के जंगलों में लगी आग, वन संपदा राख

Fri, 29 Dec 2023 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग वन विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण आग बुझाने में जुटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के उरनी आईटीआई के समीप में आग से बेशकीमती वन संपदा राख हो गई है। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा चगांव के जनकपुरी, चगांव, उरनी के आसपास कई स्थानों के जंगलों में आग भड़की हुई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग रिकांगपिओ, छोल्तू और भावानगर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। वन विभाग और ग्रामीण भी आग बुझाने में जुटे हैं। चगांव और उरनी के ग्रामीण आग बुझाने के लिए प्रयास हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि चगांव गांव के नजदीक, जनकपुरी और उरनी के उराबोनिंग के समीप आग पर काबू पाया लिया है। तेज हवा के कारण आग का चगांव और उरनी के जंगलों में रोचमांनक नामक स्थान कंर्मापेंट नंबर 255 बी पर पहुंच चुकी है। इसमें देवदार और कायल के पौधे झुलस गए हैं। आग को बुझाने में वन खंड अधिकारी उरनी भगवान सिंह नेगी, वन रक्षक रूनंग कृष्णलाल, वन रक्षक उरनी करन ठाकुर, प्रधान चगांव कांता देवी नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी, प्रधान उरनी अनिल नेगी, उपप्रधान सुरेश नेगी, अजीत नेगी और रामलाल सहित दोनों पंचायतों के ग्रामीण जुटे हुए हैं। डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार ने कहा कि उरनी और चगांव के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए प्रयास जारी हैं। फायर लाइन काटकर आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं निचले क्षेत्र में लगी आग को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed