फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, farewell, Springdale, school,

Rampur Bushahar News: नूजल मिस्टर और ऋषिता के सिर सजा मिस फेयरवेल का खिताब

Tue, 13 Feb 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में विदाई समारोह में छात्राओं ने कैटवाॅक से खूब लूटी वाहवाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह में छात्र-छात्राओं ने कैटवाॅक कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनीष आनंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। शैक्षणिक उपप्रधानाचार्य संजीव रांझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में छात्रों ने मनमोहक नृत्य, हास्य नाटिकाएं और मजेदार खेलों सहित कई कार्यक्रमों से समां बांधा। कार्यक्रम के अंत में नूजल सिंह को मिस्टर फेयरवेल और ऋषिता ठाकुर को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम उपविजेता कृतिका और द्वितीय उपविजेता आकृति बनीं। छात्र वर्ग में आशमित नेगी और वंश सैनी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। यतिन राज को भी द्वितीय उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में छात्रों ने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी को भविष्य के शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed