फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news fairwell party in sun shine school anni

Rampur Bushahar News: व्यापार मंडल निरमंड के चुनाव कल

Thu, 02 Mar 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल नगर पंचायत निरमंड के चुनाव चार मार्च को होंगे। इसको लेकर एसडीएम निरमंड ने अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। बीते 25 फरवरी को हुई व्यापार मंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सहमति न बनने के चलते आम चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है। ऐसा पहली बार है, जब व्यापार मंडल निरमंड के चुनाव होंगे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल निरमंड के चुनावों को लेकर 25 फरवरी को एसडीएम निरमंड द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्थानीय चंडी माता मंदिर सराय भवन में बैठक का आयोजन किया गया था लेकिन बैठक में व्यापारियों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के चलते मतदान के जरिए कार्यकारिणी के चुनाव का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निरमंड उपमंडल प्रशासन ने चार मार्च का दिन तय किया है। चुनावों को लेकर जारी अधिसूचना के मुताबिक चार मार्च शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्थानीय चंडी माता मंदिर सराय भवन में मतदान प्रक्रिया करवाई जाएगी। इसके तुरंत बाद मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना समाप्ति के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अधिसूचना जारी होते ही व्यापार मंडल निरमंड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल निरमंड के चुनावों को करवाने के लिए प्रशासन ने खंड विकास कार्यालय में तैनात एलएसईओ सुरेंद्र कौर और निरमंड महाविद्यालय के अधीक्षक रोशन जोशी को बतौर चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि चार मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed