फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fag fare, celebration

Rampur Bushahar News: वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवी-देवता के साथ झूमे देवलू और लोग

Thu, 28 Mar 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
शहर की परिक्रमा कर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच होकर राजदरबार पहुंचे देवी-देवता, पदम पैलेस रामपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले के तीसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान पदम पैलेस रामपुर में ढोल-नगाड़ों धुनों पर हजारों लोग जमकर थिरके। देर शाम तक पारंपरिक वेषभूषा में सजधज कर देवलूओं और महिलाओं ने नाटी डाली। मेले के तीसरे दिन वीरवार को सभी देवी-देवता अपने ठहराव स्थल से शोभायात्रा निकली। देवी-देवताओं ने देवलूओं के साथ बाजार की परिक्रमा की और हजारों लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बाजार की परिक्रमा करते हुए देवी-देवता राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर पहुंचे। एनएच पांच पर देवलूओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाटी डाली। एनएच से होते हुए पद्म पैलेस पहुं कर नाटी का दौर शुरू हुआ। नाटी में युवक, युवतियां, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मेले का लुत्फ उठाया। सुबह से ही राजदरबार में दूर-दूर से ग्रामीण जुटने शुरू हुए। देवी-देवताओं के दर्शन के लिए ग्रामीण घंटों कतारों में खड़े रहे। मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वेच्छा से देवी-देवताओं को राशि भेंट की और उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं देवताओं के कारकुनों ने भक्तों को प्रसाद बांटा।

कोट्स

यातायात व्यवस्था सुचारू रखना बना चुनौती

एनएच पांच पर देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना चुनौती बना रहा और उन्हें खूब पसीना बहाना पड़ा। हालत यह थी कि लोगों की भारी भीड़ के कारण एनएच पांच पर तिल धरने तक की जगह नहीं बची थी। हजारों लोगों की आवाजाही में यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं रहागीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed