फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news fag fare, celebration, devta jakh,

Rampur Bushahar News: फाग मेले में रस्में निभाकर लौट जाएंगे देवता साहिब जाख

Sun, 24 Mar 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते चार दिन तक मेले में नहीं कर सकेंगे शिरकत, पहली बार लाव लश्कर के साथ पहुंचेंगे देवता खुड्डीजल
विज्ञापन


शिमला और कुल्लू जिले के देवी-देवता बढ़ाएंगे फाग मेले की शोभा

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से विख्यात है। यहां देव परंपराओं की सदियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है। लोगों में देव आस्था के प्रति आज भी उतनी ही श्रद्धा है, जितनी दशकों पूर्व थी। ऐसा ही देव आस्था का प्रतीक है रामपुर का फाग मेला। होली पर्व के अगले दिन शुरू होने वाले मेले में जिला शिमला और कुल्लू के देवी-देवता शिरकत करते हैं। इस दौरान रामपुर के राजदरबार परिसर में चार दिनों तक देवधुनों पर हजारों लोग मग्न होकर नाटी लगाकर सदियों पुरानी परंपरा के गवाह बनते हैं। फाग मेले के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता साहिब जाख रचोली फाग मेले की रस्में निभाकर वापस मंदिर लौट आएंगे। देवता जाख के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते मेले में चार दिन शामिल नहीं हो सकेंगे। 25 मार्च होली की शाम को देवता साहिब जाख रचोली, देवता साहिब बसाहरु और देवता साहिब गसोह राजदरबार परिसर पहुंचेंगे और दरबार की ओर से आयोजित होने वाले होली पर्व की परंपराओं को निभाएंगे। अगली सुबह देवता जाख पूजा-पाठ कर वापस मंदिर रचोली लौट जाएंगे। मेले में आउटर सराज क्षेत्र के आराध्य देवता खुड्डीजल महाराज पहली बार फाग मेले में शामिल होंगे। उनके साथ हजारों की संख्या में देवलू और श्रद्धालु पदम महल परिसर में कुल्लवी देव संस्कृति की झलक दिखाएंगे। नगर परिषद रामपुर ने जिला शिमला और कुल्लू के 29 देवी-देवताओं को फाग मेले का निमंत्रण भेजा है। इनमें से 26 देवी-देवताओं ने मेले में आने को लेकर हामी भरी है। इस दौरान चार दिन तक समूचा रामपुर शहर देवधुनों में डूबा रहेगा, जबकि पदम महल परिसर में चार दिन तक नाटियों का दौर चलेगा। इसमें शिमला और कुल्लू जिले सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। देवता साहिब जाख रचोली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि देवता साहिब के आदेशानुसार इस बार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते देवता साहिब मेले की रस्में निभाकर वापस मंदिर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed