फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fag fare, celebration, 24 march

Rampur Bushahar News: 24 मार्च को मनाया जाएगा बटाला में फाग का त्योहार

Tue, 19 Mar 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
14 महिला मंडल और चार स्कूलों के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। बाह्यसिराज का एकमात्र श्रीकृष्ण मंदिर बटाला ठाकुर मुरलीधर के नाम से प्रसिद्ध है। हर साल की तरह इस बार भी 24 मार्च को यहां फाग त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें सभी कार्य परंपरा के अनुसार किए जाएंगे। सबसे पहले सुबह ठाकुर मुरलीधर का स्नान और शृंगार करने के बार दैनिक पूजा पाठ किया जाएगा। उसके बाद 50 मुजारियत क्षेत्र के सभी लोग आपस में मिलकर ठाकुर के साथ होली खेलेंगे। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा करते हुए सभी लोग होली खेलते और पुश्तैनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान होली के भक्तिमय भजन गाए जाएंगे। उसके बाद होली के रंग में रंगे सभी लोग पहाड़ी नाटी पर झूमेंगे। उसके बाद दोपहर दो बजे के बाद मंदिर में ब्राह्रा अखाड़ा के भजन सुबह चार बजे तक होंगे। रात को नौ बजे के बाद मंदिर कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें 14 महिला मंडल और चार स्कूलों के छात्र अपनी प्रस्तुतियां देंगें। क्षेत्र के महिला मंडल और स्कूली बच्चे कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

फाग की विशाल नाटी होगी
इस दौरान फाग की विशाल नाटी का भी आयोजन होगा। हर साल हजारों लोग इस नाटी का आनंद लेते हैं। उसके बाद ठीक सुबह चार बजे ठाकुर जी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ क्षेत्र के हजारों लोगों को दर्शन देंगे, जिसमें प्रांगण में आकर के अपनी ढाई परिक्रमा पूरी कर होली का दहन किया जाएगा। ठाकुर जी क्षेत्र के लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे, जबकि दूसरे दिन सुबह ग्रामीण कृष्ण संग ब्रज की होली खेलेंगे। हजारों सालों से यह पारंपरिक दृश्य जिसको देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed