{"_id":"640a195187bec2fde808f996","slug":"rampur-news-fag-fair-star-night-rampur-hp-news-c-19-1-83685-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तेरा मेरा प्यार अड़िये गीत पर जमकर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तेरा मेरा प्यार अड़िये गीत पर जमकर थिरके लोग
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक फाग मेले में आयोजित पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान नाटियों पर लोग जमकर थिरके। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एवं इनवायरमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शाम छह बजे से हुआ और देर रात 10:00 बजे तक चला। इसमें लोक कलाकार अशोक पालसरा, एसी भारद्वाज, केदार नेगी और ममता भारद्वाज ने किन्नौरी और पहाड़ी गीतों पर लोगों को खूब मनोरंजन किया।
किन्नौर के गायक केदार नेगी ने आजा जिला किन्नौर घूमा दूं, फायूलो कुमो शारे देशंग, पैसा-पैसा ऐसा कैसा पैसा से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद एसी भारद्वाज ने कांची रे काची रे, देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए, डमडम डिगा-डिगा, डोलमा किन्नौरी, तेरा मेरा प्यार अड़िये, साहिबा मेरी साहिबा, कोनिंचो या कोनिच, रम बोले रम बोले गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। अरुण शर्मा ने गांव रा शोयरू, ए वतन ऐ वतन, गीत से समां बांधा।
इससे पहले जागृति शर्मा ने सामूहिक गीत, बिट्टू भारद्वाज, प्रकाश सिंह, आकाश, निक्की नेगी, अजय कुमार, बंटी, निशांत, रितिक, वंदना हरीश, अंकित नेगी, अमर राठौर, राखी गौतम, साहिल मेहता, शिवांगी, चौहान और रवि मेहता सहित प्राथमिक स्कूल रामपुर के और महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में विधायक नंदलाल और जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी मौजूद रहीं। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं इनवायरमेंट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं इनवायरमेंट एसोसिएशन रामपुर के सभी टीम मौजूद रहे।