{"_id":"665492a4bb3a0442c106418c","slug":"rampur-news-evm-vvpat-training-program-for-employee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116508-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चुनाव अधिकारियों को दिया ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चुनाव अधिकारियों को दिया ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चुनाव अधिकारी ईवीएम मशीन के प्रयोग से पहले यह सुनिश्चित करें कि ईवीएम उसी बूथ की ही है। मतदान शुरू करने से पहले राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट के सामने मॉक पोल कर सभी बटनों की जांच करें। मॉक पोल के साथ ही वीवीपैट में भी यह सुनिश्चित कर लें कि वोट स्लिप सही हो। इसके बाद ईवीएम मशीनों को पोलिंग एजेंटों के समक्ष सीलबंद कर और वीवीपैट के बक्से को भी खाली किया जाए। यह बात प्रशिक्षण शिविर के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि यह सारा कार्य मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले आरंभ करना होगा और मतदान तक इसे पूर्ण उसी स्थिति में रखना होगा। मॉक पोल के दौरान हर राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर रेंडम तीन बार बटन दबाने के लिए कहा और नोटा के बटन को भी चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हर केंद्र में कम से कम 50 मॉक पोल करने होंगे। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने पर ईवीएम को सील कर उसी दिन कंट्रोल रूम में जमा करना होगा। सोमवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित महिला, युवा और अक्षम मतदाताओं के लिए स्थापित बूथ के पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मिनी सचिवालय में ईवीएम और पीपीपैट से संबंधित चुनाव में तैनात अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा में 67 सियारला, बरशोल, तकलेच और 80 रामपुर कमेटी बूथ महिलाओं, 83 रामपुर बूथ शारीरिक रूप से अक्षम और 86 रामपुर कमेटी बूथ युवा मतदाताओं के लिए विशेष रूप से स्थापित किए गए हैं। वहीं चुनाव कानूनगो देविंद्र कुमार ने भी अधिकारियों के संशय दूर किए और बताया कि मतदान के दिन ईवीएम के संचालन में विशेष ध्यान रखें।