फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, engineer, college, kotla,

Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में 51 करोड़ से चार ब्लॉक बनकर तैयार

Wed, 08 Nov 2023 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक, सिविल, मेकेनिकल और लेक्चर हाल बना, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे उद्घाटन, लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के चार ब्लॉक करीब 51 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गए हैं। वर्ष 2017 में कोटला ज्यूरी कॉलेज का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में या दिसंबर में चारों ब्लॉक का उद्घाटन कर सकते हैं। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग भी सभी ब्लॉकों को फाइनल टच देने के साथ कॉलेज परिसर और कॉलेज को जाने वाली सड़क को भी चकाचक बनाने में जुटा है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग को दो वर्षों में पूरा करना था लेकिन इससे पूरी करने में छह वर्ष लगा दिए। 51 करोड़ की लागत से बने चार ब्लॉक में प्रशासनिक ब्लॉक छह करोड़, सिविल ब्लॉक आठ करोड़, मेकेनिकल ब्लॉक 10 करोड़ और लेक्चर हाल ब्लॉक 10 करोड़ में बनकर तैयार किया गया है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के चार ब्लॉक तैयार होने से यहां पर छात्रों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। कोटला ज्यूरी कॉलेज में छात्रों को सुविधाएं मिलने से एडमिशन बढ़ने की उम्मीद भी है। हालांकि अभी राजकीय इंजीनियरिंग कोटला कॉलेज में छात्रों की संख्या दो सौ से भी कम है। इंजीनियरिंग कॉलेज में चार ब्लॉक तैयार होने और दूसरे ब्लाॅक के कार्य प्रगति पर चलने से कोटला कॉलेज में सिविल और मेकेनिकल ट्रेड के साथ दूसरे ट्रेड शुरू करवाने के लिए क्षेत्र के लोग प्रदेश सरकार से मांग करेंगे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी रामपुर क्षेत्र का बड़ा शिक्षण संस्थान है। इसमें देश, प्रदेश के साथ शिमला जिले के रामपुर, कुमारसैन, किन्नौर जिला और कुल्लू क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिल रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग सराहन के एसडीओ गोवर्धन शर्मा ने बताया कि चारों ब्लॉक में सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की संभावना को देखते हुए विभाग फाइनल टच देने में जुटा है।

को
कोटला में चारों ब्लॉक में सिविल कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री के लवी मेले के रामपुर दौरे के दौरान उद्घाटन का फाइनल प्रोग्राम अभी तक नहीं आया है। उद्घाटन लवी मेले में होगा या दिसंबर माह में होगा, ये इस बारे में पक्का नहीं बोल सकते हैं।
विज्ञापन

पासंग नेगी, अधीक्षण अभियंता, रामपुर वृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed