फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, electricity, employee, protest

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर गरजे विद्युत बोर्ड के कर्मचारी, जमकर की नारेबाजी

Wed, 03 Jan 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
दोपहर 1:00 बजे से लेकर 2:00 बजे आनी में दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन


समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सड़कों पर उतर कर होगा प्रदर्शन : झाबे राम

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। मांगों को लेकर बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन आनी इकाई ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दोपहर 1:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया। इकाई सचिव रघुवीर भारती ने कहा कि इस धरने का मुख्य उद्देश्य तीन जनवरी को बिजली कर्मचारियों को वेतन न मिलना और ओपीएस बहाल करना, बिजली बोर्ड की वित्तीय स्थिति को सुधारना, बिजली बोर्ड में स्थायी एमडी की नियुक्ति करना और फ्री कलर, फ्री कल्चर का विरोध करना रहा। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारिणी से राज्य मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा, आनी इकाई के प्रधान प्रमोद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण आज अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। महंगाई के दौर में कर्मचारियों पर दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र अति शीघ्र कर्मचारियों का वेतन सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं का निपटारा करने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर संगठन से एमआर कश्यप, नीतीश, जीत, सालिग राम ठाकुर, पूर्ण शर्मा, खूब राम शर्मा, निहाल ठाकुर और शेर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed