{"_id":"659bff23cb40e64fe50f9881","slug":"rampur-news-electricity-employee-protest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10698-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मांगों पर नहीं बनी सहमति तो होगा विद्युत मुख्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मांगों पर नहीं बनी सहमति तो होगा विद्युत मुख्यालय का घेराव
विज्ञापन
कर्मचारियों ने रामपुर में किया प्रदर्शन, पुरानी पेंशन जल्द बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत कर्मचारियों को वेतन और पेंशन जारी न करने को लेकर प्रदेश के हजारों कर्मचारियों में सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ रोष व्याप्त है। विभिन्न स्तर की इकाइयों ने अब ओल्ड पेंशन स्कीम सहित अन्य मांगों को लेकर अपना रुख तेज कर लिया है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार को दो टूक चेताया है कि अगर मांगें पूरी नहीं होती तो वे विद्युत मुख्यालय के बाहर डेरा जमाकर बैठ जाएंगे। सोमवार को बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने बोर्ड प्रबंधक के खिलाफ सर्किल कार्यालय रामपुर के बाहर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बिगड़ती आर्थिक हालात के लिए बोर्ड को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग की गलत नीतियों के चलते आज हजारों विद्युत कर्मचारी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड में स्थायी प्रबंधक निदेशक की नियुक्ति करने, पुरानी पेंशन तुरंत बहाल करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और मार्च 2023 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ की तुरंत अदायगी करने की मांग की है। कर्मचारी यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी के आयोजन सचिव जेपी भंडारी, सुरेश, यूनिट सचिव रामपुर यूनिट, पेंशन एसोसिएशन रामपुर यूनिट के सह सचिव मोलक राज चौहान, राजेश मुखिया और मनोज टैगोर ने कहा कि विद्युत बोर्ड में सभी कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।