{"_id":"657ee91cd2af73f10704301a","slug":"rampur-news-electricity-cut-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-9681-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में बिजली के अघोषित कटों से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में बिजली के अघोषित कटों से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत कई पंचायतों में बिजली कटों से उपभोक्ता परेशान हैं। सर्दियों के मौसम में लग रहे बिजली कट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आलम यह है कि दिनभर में एक दर्जन से अधिक बिजली कट लग रहे हैं। इससे लोगों को घर के कामकाज निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं तो वहीं क्षेत्र के कारोबारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजीव डोटका, रिक्की राजटा, घनश्याम जस्टा, प्रमोद भीरटा, विकास कालटा, विकास शर्मा, विपुल साई, शारिक भिकटा, बंटु खोलटा, मुकेश, सन्नी चौहान, निशांत घाल्टा, सौरव नेकटा, अजय हिमटा, साहिल पनैईक, अतुल राजटा, सनम सामटा, भुवनेश्वरी, विजय डोगरा, संजय चौहान, राकेश जिंटा ने बताया कि बिजली की लचर सेवाओं से वह परेशान हैं। उन्होंने बताया कि हल्की सी बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती हैं। सर्दियों के मौसम में इससे अधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। रोजाना एक दर्जन से अधिक अघोषित बिजती कट लग रहे हैं। इससे लोगों में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष हैं। उन्हाेंने मांग उठाई कि बिजली कटों की समस्या का समाधान किया जाए।
कोट्स
कोटखाई के लिए चौपाल से बिजली से होते हुए बिजली की लाइन आई है। लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह दिक्कत पेश आ रही हैं। शीघ्र ही अब कोटखाई फीडर को स्थानांतरित किया जाएगा।
अरूण धीमान, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कोटखाई