फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, electricity, board, protest,rohru

Rampur Bushahar News: बिजली बोर्ड कर्मियों को नहीं मिला वेतन, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 03 Jan 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहडू। बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने नए साल में वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को रोहड़ू में बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने बोर्ड की बिगड़ती आर्थिक हालत के लिए एमडी पर आरोप लगाए हैं। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपमहामंत्री प्रशांत शर्मा ने बताया कि नववर्ष 2024 में तनख्वाह और पेंशन नहीं मिली है। इसके विरोध में बुधवार को दोपहर भोजन अवकाश में बिजली बोर्ड कर्मियों ने बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश संघ के उपप्रधान संजीव शर्मा ने बताया की बोर्ड के एमडी बोर्ड की निरंतर बिगड़ती आर्थिक हालत के लिए जिम्मेवार हैं। जिला संगठन सचिव एनडी शर्मा और रोहड़ू यूनिट सचिव खुशीराम ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा ओपीएस बहाली में किए जा रहे विलंब के कारण कर्मचारियों में हताशा का माहौल है। चिड़गांव के आंध्रा में भी बिजली कर्मियों ने यूनिट प्रधान हरिंदर नेगी, यूनिट सचिव सरदार घमटा, जयलाल चौहान, राजिंदर पुंटा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रशांत शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन हमेशा ही कर्मचारी हित के फैसलों को लागू करने में देरी करता रहा है। भिन्न-भिन्न पदों की पदोन्नति की फाइलें काफी समय से लटकी है। संघ ने कर्मचारियों के हक की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि अब बिजली बोर्ड से अपना हक लेकर रहेंगे। कर्मचारियों और पेंशनरों को अदायगी न होने और बार-बार के आश्वासनों के बाद भी बोर्ड प्रबंधन ओपीएस आदेश जारी नहीं कर रहा है। इसलिए अब संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा है। इस मौके पर संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र जस्टा, सीताराम रेटका, राजकुमार चौहान, नरेश मुखिया, मोहन सिंह चौहान, राज कुमार और दीप कुमार के साथ रोहड़ू यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान भीष्म सिंह ठाकुर, प्रकाश कल्याण, अश्वनी चौहान, सुरमिला सारटा, शशि चौहान और रोहड़ू में कार्यरत बिजली कर्मी राम लाल, महेंद्र सिंह, रोशन लाल और राम लाल सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed