{"_id":"664ce9d52aae102a82057916","slug":"rampur-news-election-observer-visited-aani-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-116265-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पर्यवेक्षक विनीत ने रामपुर निर्वाचन क्षेत्र का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पर्यवेक्षक विनीत ने रामपुर निर्वाचन क्षेत्र का किया दौरा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2-मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार ने मंगलवार को रामपुर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र निरथ, दत्तनगर और पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में निष्पक्ष मतदान करवाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिएए। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को भी चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने और आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के संबंध में निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा और इलेक्शन कानूनगो देविंद्र कुमार मौजूद रहे।