{"_id":"66363537084b146aa907b014","slug":"rampur-news-education-road-safety-club-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-115517-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ध्रुव हेड बॉय, स्नेहा को के सिर सजा हेड गर्ल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ध्रुव हेड बॉय, स्नेहा को के सिर सजा हेड गर्ल का खिताब
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुटाड़ा में विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुटाड़ा में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रजनीश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा पर निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चुनाव विधि से स्नेहा को स्कूल की हेड गर्ल और ध्रुव को हेड बॉय चुना गया। निबंध स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में अनिषा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि कनिष्ठ वर्ग में अनीता प्रथम स्थान पर रहीं। चित्रकला स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में पीयूष और कनिष्ठ वर्ग में यमराज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में ध्रुव, सुनीता और धर्मी विजयी रहे। कनिष्ठ वर्ग में ममता, मन्नत, कृतिका ने जीत हासिल की। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में मन्नत पहले स्थान पर रही। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।