फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education minister, innaugrated, road, work

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने कोहलाड़ा-पंचगांव अंटी मार्ग के विस्तारीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

Thu, 14 Dec 2023 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर वीरवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बरथाटा और 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पटवार खाना बटाड़गलु का शिलान्यास किया। उन्होंने 18.37 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले कोहलाड़ा-पंचगांव-अंटी मार्ग के विस्तारीकरण कार्य का भूमि पूजन भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बटाड़गलु में विकास कार्यों से स्थानीय जनता लाभान्वित होगी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष में अभूतपूर्व विकास किया है। स्वास्थ्य, सड़कें, शिक्षा और अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक सड़कों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने स्थानीय जनता से भी सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सरकारी ठेकेदार विजेन्द्र जस्टा ने एक लाख एक हजार रुपये और सेवानिवृत्त शिक्षिका सुमित्रा चौहान ने 15,000 रुपये के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए शिक्षा मंत्री को भेंट किए। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा, बीडीओ जुब्बल करण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed