फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education, chillage, school, smc, win, first, prize, in distric

Rampur Bushahar News: कुल्लू जिले में प्राथमिक पाठशाला चिल्लागे पांचवीं बार प्रथम

Sun, 28 Jan 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन समिति को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। उपमंडल निरमंड के तहत प्राथमिक पाठशाला चिल्लागे की एसएमसी ने इस वर्ष भी जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने लगातार पांचवीं बार जिलेभर में पहला स्थान हासिल किया है। इसको लेकर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रबंधन समिति को सम्मानित किया। गौर हो कि जिला कुल्लू में प्राथमिक पाठशालाओं की स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन किया गया। इसमें चिल्लागे स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी ब्लॉकों में पहला स्थान पाने वाले एसएमसी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अटल सदन कुल्लू में आयोजित सामुदायिक सहभागिता संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर में अव्वल रहने वाली स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को ईनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता समितियों को भविष्य में भी बेहतर प्रयास करने और अन्य स्कूल प्रबंधन समितियों से शिक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का प्रयास करने का आह्वान किया। प्राथमिक विद्यालय चिल्लागे के स्टेट अवार्डी अध्यापक हरि चंद, अध्यापक प्रदीप कुमार, एसएमसी अध्यक्ष रोशन लाल सहित सभी अभिभावकों ने स्कूल की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। केंद्र मुख्य शिक्षक पारस राम ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी निरमंड वंदना कौशल, महेंद्र ठाकुर सहित बीआरसीसी स्टाफ ने इस उपलब्धि पर स्कूल को बधाई दी है। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, जिला समुदाय समन्वयक अजीत बोध और डाइट के पदाधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed