{"_id":"662fa5af7d979049680292c1","slug":"rampur-news-education-avantika-ayush-position-merit-12th-board-exam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-115293-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग की अवंतिका ने आठवां और आयुष ने हासिल किया 10वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग की अवंतिका ने आठवां और आयुष ने हासिल किया 10वां स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते फागू मॉडर्न पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अवंतिका, पुत्री सतीश वर्मा निवासी गांव पदर, ठियोग ने 500 में से 480 अंक लेकर प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल किया है। अवंतिका ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा डीएवी गजेड़ी से हुई और वह प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। वहीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू के छात्र आयुष राठौर ने 478 अंक लेकर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। आयुष के पिता भूप सिंह राठौर, देवरीघाट पंचायत के झेठा गांव के निवासी है। आयुष ने बताया कि वह आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य संतोष खाची ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के कारण यह संभव हुआ है। उन्होंने पूरे स्टाफ और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।