{"_id":"65be493e622d87d1d2038504","slug":"rampur-news-e-taxi-trial-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111752-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में युवाओं ने ई-टैक्सी के लिए दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में युवाओं ने ई-टैक्सी के लिए दिया ट्रायल
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को रोजगार की दृष्टि से प्रदेश सरकार ने शुरू की है ई-टेक्सी योजना
45 युवाओं ने किया था आवेदन, 35 युवाओं के प्रमाणपत्र पाए गए दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने ई-टैक्सी योजना शुरू की है। योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत अनुदान पर ई-टैक्सी मुहैया करवाई जाएगी, जिससे वे रोजगार के साथ-साथ आर्थिक सुदृढ़ कर सकेंगे। योजना के तहत शनिवार को रामपुर में युवाओं के ट्रायल आयोजित हुए। परिवहन विभाग रामपुर की ओर से पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित ट्रायल में 45 युवाओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश शर्मा की देखरेख में यह ट्रायल हुए। ट्रायल में 35 युवाओं के दस्तावेज योजना के मुताबिक दुरुस्त पाए गए। वहीं 10 अभ्यर्थियों के दस्तावेज उपयुक्त नहीं होने पर उन्हें ट्रायल से बाहर कर दिया है।दस्तावेजों की जांच के बाद अभ्यर्थियों के लिए ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों युवाओं के स्किल टेस्ट भी होंगे। इसकी रिपोर्ट 13 फरवरी तक हेड ऑफिस को भेजी जाएगी। आरटीओ रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीजी कॉलेज मैदान में ई-टैक्सी के ट्रायल करवाए गए। सरकार के निर्देशों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करने वाले युवाओं को ई-टैक्सी के परमिट जारी किए जाएंगे।