फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, durah, road, closed, landslide, apple, crop, stuck

Rampur Bushahar News: बागीपुल-दुराह-नित्थर मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध

Sat, 19 Aug 2023 10:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। भारी बारिश से कुल्लू जिले में सबसे अधिक क्षति हुई है। इसमें सड़कें, भवन और सेब के बगीचे शामिल हैं। निरमंड उपमंडल की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाली बागीपुल-दुराह-नित्थर मार्ग एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इस कारण क्षेत्र के लोगों खासकर बागवानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


इस कारण बागवानों की सेब की फसल बगीचों और गोदामों में सड़ना शुरू हो गई है। इससे बागवान खासे परेशान हैं। क्षेत्र की राहणू, गमोग और शिल्ली पंचायतों में इन दिनों सेब सीजन चरम पर है लेकिन क्षेत्र की प्रमुख सड़क बंद होने से बागवान सेब की फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी का मुख्य साधन सेब उत्पादन है लेकिन मुख्य सड़क बाधित होने से बागवानों का सेब क्रेटों और गोदामों में सड़ रहा है। कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है और सड़क को कई स्थानों पर क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


इससे मार्ग पर बथवा और सफेद ढांक में भारी भूस्खलन और चट्टानें दरक गई हैं। क्षेत्र के ग्रामीण राहुल बिष्ट, महेंद्र पाल, देवेंद्र, अमन, दुर्गा सिंह, गोविंद ठाकुर, राजू बिष्ट और मनमोहन सहित अन्यों का कहना है कि क्षेत्र की प्रमुख सड़क बंद होने से उनका सेब सड़ने की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि जल्द सड़क को बहाल किया जाए, जिससे बागवानों की वर्षभर की मेहनत पर पानी फिरने से बचाया जा सके। लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शनिवार शाम या रविवार तक सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed