{"_id":"66571db549f66cd8580129fe","slug":"rampur-news-dinesh-appointed-ncc-officer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116592-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल के शिक्षक दिनेश चौहान बने सहायक एनसीसी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल के शिक्षक दिनेश चौहान बने सहायक एनसीसी अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के शिक्षक टीजीटी दिनेश चौहान सहायक एनसीसी अधिकारी बने हैं। उन्होंने एनसीसी ऑफिस ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर से 45 दिनों के गहन प्रशिक्षण को पूरा कर यह मुकाम पाया है। 22 मई को कामठी में आयोजित पासिंग आउट परेड एनसीसी के बाद वह सहायक एनसीसी अधिकारी बन गए हैं। एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर में आठ अप्रैल से 22 मई तक आयोजित प्रशिक्षण में देशभर के 517 प्रशिक्षु शामिल हुए थे। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने दिनेश को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।