फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dharmik ekta, trust, start, laon, exemption, drive,

आम लोगों का कर्ज माफ करे सरकार : ट्रस्ट

Sat, 16 Dec 2023 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
कर्ज के दलदल में फंसे लोगों का कर्ज माफ करवाने का किया जा रहा प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। धार्मिक एकता ट्रस्ट देशभर में निशुल्क कर्ज मुक्त भारत अभियान चला रहा है। इसमें कर्ज के दलदल में फंसे लोगों का कर्ज माफ करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सरकार से मांग की जा रही है कि जिस तरह सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज माफ करती है, उसी तरह आम जनता को भी राहत दी जाए। यह बात ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कही। अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्ज से परेशान लोग, जो आत्महत्या कर रहे हैं, उन्हें बचाना है। भारत सरकार की ही संस्था एनसीआरबी का डाटा है कि पिछले पांच सालों में 50,000 से ज्यादा व्यापारियों ने आत्महत्या की है। नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन के बाद बहुत से लोगों के व्यापार खराब हुए हैं। लोगों की नौकरियां चली गई हैं और कोरोना के दौरान जिनके कमाने वाले की ही मृत्यु हो गई है, ऐसे लोगों का कर्ज माफ होना ही चाहिए। अभियान के तहत हिमाचल के शिमला और सोलन की टीम ने ठियोग व कोटखाई क्षेत्र में कर्ज से परेशान लोगों को अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान शिमला जिले के प्रभारी संदीप कंवर, सोलन जिले के प्रभारी जगदीश ठाकुर, जिला सोलन सचिव भागेश शर्मा, जिला शिमला सचिव शर्मीला ठाकुर, ठियोग के प्रभारी मोहन शीलू, कोटखाई की प्रभारी रीता ठाकुर और रोहित के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed