{"_id":"650497efcf395e901c079378","slug":"rampur-news-dhargora-student-cleanness-drive-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-5511-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धारगौरा में छात्रों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धारगौरा में छात्रों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
अभियान के तहत विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर की उगी झाड़ियों को काटा, पानी की टंकियाें और नालियों को साफ किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ईको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य खोजा नंद ने विद्यार्थियों को गंदगी न फैलाने और स्वच्छता के प्रति सजग रहने की सलाह दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी आरती आनंद और ईको क्लब प्रभारी श्यामलता ने बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर दौरान मंदोदरी भलैक, सावित्री देवी, सुनंदा सूद और अलका नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।