फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, delath toilet in bad condition

Rampur Bushahar News: देलठ बस स्टैंड के पास बना शौचालय खस्ता हाल

Sun, 07 Jan 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए वर्ष 15 वित्त आयोग में 95 हजार की राशि हुई है स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी ( रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत देलठ के बस स्टैंड में बना सार्वजनिक शौचालय खस्ता हाल में है। सार्वजनिक शौचालय में न तो जाने के लिए रास्ता बना है और न ही शौचालय में पानी की टंकी का कोई प्रावधान है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को बस् स्टैंड में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय के लिए सबसे पहले उचित तरीके से रास्ते का निर्माण हो और उसके बाद शौचालय में पानी की टंकी का निर्माण किया जाए, जिससे शौचालय को साफ रखा जा सके। देलठ निचले क्षेत्र का केंद्र बिंदु है, जहां पर तीन पंचायत के लोग काम करवाने आते हैं। इसके साथ में देलठ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बैंक ,पोस्ट ऑफिस, अस्पताल, पटवारखाना और लोकमित्र केंद्र में भी ग्रामीण काम करवाने के लिए आते हैं। इस वजह से ग्रामीण और दुकानदारों को भी समस्या से जूझना पड़ रहा है । खासतौर पर महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा समस्या पेश आ रही। स्थानीय निवासी पविंद्र सिंह, रमन कुमार, महेंद्र सिंह ,संतोष कुमार ,राकेश कुमार ,राजेंद्र ठाकुर राजीव और अरुण कुमार ने पंचायत और प्रशासन से बस स्टैंड पर बना शौचालय की साफ-सफाई और शौचालय के लिए रास्ते का निर्माण जल्द करने की मांग की है, जिससे लोगों को परेशानी न हो। प्रधान ग्राम पंचायत देलठ रुचिका राठौर ने बताया कि शौचालय के रखरखाव के लिए 15वें वित्त आयोग में 95,000 की राशि स्वीकृत हुई है, जल्द ही इसका एस्टीमेट तैयार कर दिया जाएगा। विकास खंड अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा ने बताया अगर ऐसी समस्या है, तो देलठ बस स्टैंड पर जल्द शौचालय का उचित रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed