{"_id":"65b6467c52e09269f7011796","slug":"rampur-news-deity-came-from-heaven-people-blessed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111508-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 15 दिन के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता साहिब चुंगू वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 15 दिन के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता साहिब चुंगू वीर
विज्ञापन
मुंह में गूर ने बामड़ आरपार कर देव परंपरा का किया निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देवता साहिब चुंगू रविवार को 15 दिन के बाद स्वर्ग प्रवास से लौट आए हैं। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु जुटने शुरू हुए। चुंगू वीर के लौटने की खुशी में मंदिर कमेटी ने पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं मंदिर पहुंचने पर देवता साहिब चुंगू वीर का ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। देवता साहिब चुंगू वीर ने अपने गूर के माध्यम से फलादेश सुनाया। उन्होंने एक सप्ताह के बाद बारिश होने का संदेश दिया। साथ ही इस वर्ष सूखे जैसी स्थिति का संकेत भी दिया। निचले क्षेत्रों में कम फसल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी फसलों के उत्पादन होने का फलादेश सुनाया। मंदिर में देवता साहिब चुंगू वीर के गूर अजीत और नाग देवता के गूर सुदेश ने बामड़ को आरपार डालकर देव परंपरा का निर्वहन किया। सैकड़ों लोगों ने देवता साहिब का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी कमलाऊ ने देव आगमन के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारा चखा। चुंगू वीर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदलाल और सलाहकार दिनेश खमराल ने कहा कि 15 दिन के स्वर्ग प्रवास के बाद देवता साहिब मंदिर लौट आए हैं। पहली बार मंदिर में दो युवा गूरों ने बामड़ डाली और देव परंपरा का निर्वहन किया।